
युद्ध के 11 साल बाद पाकिस्तानी आर्मी ने अपने वेब साईट के माध्यम से करगिल युद्ध में एक तरह से अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए इस दौरान मारे गए अपने 453 सैनिकों को शहीद करार दिया है. अब तक पाकिस्तान करगिल युद्ध में अपनी किसी तरह की भूमिका से इनकार करता रहा है। युद्ध के 11 साल बाद उसने वेबसाइट पर बताया है कि ये सैनिक कहां और क्यों मारे गए।
ये 453 सैनिक बटालिक-करगिल सेक्टर में मारे गए थे। सैनिकों की इस फेहरिस्त के पहले पेज पर कैप्टन कर्नल शेर और हवलदार ललक जान के नाम हैं। दोनों 7 जुलाई 1999 को करगिल में मारे गए थे। पाकिस्तान के सबसे बड़े सैन्य सम्मान 'निशान-ए-हैदर' से उन्हें नवाजा गया था। कई अन्य सैनिकों को भी मरणोपरांत तमगा-ए-जुर्रत जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया था। करगिल में मारे गए ज्यादातर जवान नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के थे। यह अब पाकिस्तानी आर्मी का रेग्युलर रेजिमेंट है। पहले यह अर्धसैनिक बल था।
पाकिस्तानी सेना ने वेबसाइट पर अपने करगिल सैन्य अभियान का नाम भी उजागर किया है। बताया है कि ऑपरेशन 'खोह-ए-पैमा' के तहत नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सरजमीं के सामरिक महत्व के पहाड़ों और चोटियों पर कब्जा किया गया था। इसे 'ऑपरेशन करगिल' भी बताया गया है। सैनिकों की मौत की वजहें अलग-अलग बताई गई हैं। इनमें 'कार्रवाई के दौरान मौत', 'दुश्मन की कार्रवाई', 'दुश्मन की फायरिंग', 'दुश्मन की आर्टिलरी की गोलाबारी' और 'सड़क दुर्घटना' जैसी वजहें प्रमुख हैं। मारे गए सैनिकों का नाम, रैंक, यूनिट, मौत की जगह और मौत की वजह भी बताई गई है।
- अशोक बजाज
- अशोक बजाज
11 वर्ष बाद अपने शहीदों को सम्मान दे पाया है, एक झूठ को छिपाने के लिये।
जवाब देंहटाएंचलिए स्वीकार तो कर लिया हाराम...कुछ सालों baad मुंबई भी स्वीकार करेंगे...फर्क इससे नहीं पड़ता.....की वह स्वीकार करते हैं की नहीं....फर्क इससे पड़ता है की कब हम स्वीकार करने के बाद क्या करते हैं....पाकिस्तान बढ़ पीड़ितों के लिए चंदा भेजते हैं या.....
जवाब देंहटाएंधन्यवाद श्रीमान...जानकारी देने के लिए...
... sharmasaar paak !!!
जवाब देंहटाएंअशोक जी ,
जवाब देंहटाएंपाकिस्तान द्वारा अपनी करनी को स्वीकारना यानी आगे फिर कोई नई कारगुजारी की तैयारी का ही संकेत है ! और हम लोग देर आये और दुरस्त आये की कहावत से अपना मन बहला रहे है ! आपने तो एक पोस्ट ही लिख डाली पर हमारे देश के कर्णधारों के कान में क्या जूं रेंगी ?
वास्तविकता को एक दिन खुद स्वीकार करना पड़ता है .... किया गया अपराध खुद सर चढ़कर बोलता है ...पकिस्तान ने भी यही किया है ... आभार
जवाब देंहटाएं