ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है * * * * नशा हे ख़राब झन पीहू शराब * * * * जल है तो कल है * * * * स्वच्छता, समानता, सदभाव, स्वालंबन एवं समृद्धि की ओर बढ़ता समाज * * * * ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है

11 अक्तूबर, 2010

सचिन का डंका

छठी डबल सेंचुरी से केवल 9 रन दूर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में सचिन तेंदुलकर  का बल्ला खूब बरस रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर सचिन 191  रन और धोनी 11 रन बना कर डटे हुए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 435 रन बनाए।
सचिन अपने छठी डबल सेंचुरी से केवल 9 रन दूर हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन  तेंदुलकर  ने अपनी 49वीं सेंचुरी बनाई। सचिन ने छक्के के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। मुरली विजय 139  रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद बल्लेबाजी करने आए चेतेश्वर पुजारा भी 4  रन ही बना सके। पुजारा के बाद आए रैना भी 32  रन बना कर क्लार्क की गेंद पर हिलफेनहॉस द्वारा लपके गए।
इससे पहले दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 128  रन से आगे खेलते हुए सचिन और विजय ने तीसरे दिन पूरी सूझबूझ से पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच सचिन ने अपने टेस्ट करियर की 58  वीं हाफ सेंचुरी लगाई। इसके बाद विजय ने अपने करियर की तीसरी हाफ सेंचुरी जड़ी ।
 वैसे दूसरे दिन भारतीय टीम ने वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का विकेट जल्द ही खो दिया था। सहवाग 28 गेंदों पर 30  रन बनाकर आउट हुए जबकि द्रविड़ एक रन बनाकर जानसन का शिकार बन गए। इसके बाद सचिन ने विजय के साथ मिलकर पारी को संकट से उबारा। इस बीच मास्टर ब्लास्टर ने टेस्ट मैचों में अपने 14,000  रन भी पूरे किए। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दुनिया इकलौते बल्लेबाज हैं। 00419


भारत का डंका

कॉमनवेल्थ खेलों में हॉकी के एक लीग मैच में भारत ने  पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. भारत ने पाकिस्तान को 4 के मुकाबले सात गोल से हराया. इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है.

 दिल्ली का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम आज  एक ऐसे मैच का  गवाह बना , जिसमें लगा जैसा पूरा भारत उमड़ आया हो.मैच अहम हो और सामने चिर प्रतिद्वंदी  पाकिस्तान की टीम हो, तो समां कैसा होगा. इसका अंदाज़ा लगाया  जा  सकता  है. भारत  की  इस ऐतिहासिक  जीत पर सभी खिलाडियों एवं  आप सबको बहुत बहुत बधाई .  

जीत की उमंग

9 का अंक

 नव-रात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है .आप भी कहीं ना कहीं देवी माँ की उपासना में व्यस्त होंगें . वैसे तो हमारा देश पर्वो का देश है ,रोज कोई ना कोई त्यौहार होता ही है,भले ही वह देश के अलग अलग हिस्से में ही क्यों ना हो . सभी त्यौहार साल में एक बार आते है लेकिन नव-रात्रि का पर्व दो बार आता है ,वो भी नौ-नौ दिनों के लिए . यानी साल में अट्ठारह दिन देवी के नाम . इन अट्ठारह दिनों का मूलांक निकालें तो नौ ही होता है ....... 1 + 8 = 9

9 का अंक बड़ा विचित्र है इसे चाहे जितनी बार गुना करो उसका मूलांक 9  ही आयेगा .


                     जैसे ---
9 ×    1      =        9                                         =  9
9 ×    2      =     18    =  1  +  8                        =  9
9 ×  13      =    117   =  1 +  1 + 7                    = 9 
9  × 112     =   1008 =  1  +  0 + 0 + 8              = 9
9  × 4226   =  38034 =  3 + 8 +0 + 3 + 4           = 9 


00426