ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है * * * * नशा हे ख़राब झन पीहू शराब * * * * जल है तो कल है * * * * स्वच्छता, समानता, सदभाव, स्वालंबन एवं समृद्धि की ओर बढ़ता समाज * * * * ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है

10 अप्रैल, 2013

मुख्यमंत्री को राज्य भंडार गृह निगम द्वारा 10.50 करोड़ रूपए का चेक भेंट




मुख्यमंत्री डॉ. रमन  सिंह को आज दोपहर यहां मंत्रालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने राज्य भंडार गृह निगम की ओर से लाभांश के रूप में दस करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए का चेक भेंट किया। आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में राज्य भंडार गृह निगम के 123 भंडार गृह हैं। वर्ष 2011-12 में राज्य भंडार गृह निगम को लगभग 66 करोड़ रूपए की आय हुई है। इसमें से निगम को 29 करोड़ रूपए का लाभ हुआ है। अंश पूंजी के आधार पर इसमें से राज्य सरकार को दस करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए की राशि लाभांश के रूप में दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम का पुनर्गठन किया गया। आज निगम की भंडारण क्षमता आठ लाख टन हो गई है। इसके अलावा लगभग चार लाख टन क्षमता के गोदाम निगम द्वारा किराए पर लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम द्वारा निरंतर अच्छी प्रगति की जा रही है। यह राज्य सरकार का लाभ अर्जित करने वाला निगम है। उन्होंने खाद्य मंत्री तथा भंडार गृह निगम के अध्यक्ष को निगम की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य भण्डार गृह निगम के प्रबंध संचालक श्री जन्मेजय महोबे भी उपस्थित थे।