ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है * * * * नशा हे ख़राब झन पीहू शराब * * * * जल है तो कल है * * * * स्वच्छता, समानता, सदभाव, स्वालंबन एवं समृद्धि की ओर बढ़ता समाज * * * * ग्राम चौपाल में आपका स्वागत है

19 जुलाई, 2013

खाद्यान्न सुरक्षा पहली प्राथमिकता

    छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कारर्पोशन की संभागीय बैठक सम्पन्न

                                                                         (समाचार)

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2013

 छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संभागीय बैठक में कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता खाद्यान्न की सुरक्षा है। इस हेतु भण्डारण क्षमता बढ़ाने विशेष प्रयास किए जा रहे हैं और नए गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में लगभग 74 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदम बनाए गए हैं, वहीं लगभग 28 हजार 800 मीट्रिक टन क्षमता के नए गोदाम आमागी 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग 28 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम तीन वर्ष पुराने हैं।

सरगुजा संभाग के सभी 20 शाखाओं के प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक केन्द्र की गतिविधियों की समीक्षा की गई। श्री बजाज ने सभी प्रबंधकों को चावल भण्डारण के निर्देश देते हुए बरसात में कीट मुक्त उपचार के पश्चात भण्डारण के निर्देश दिए हैं। श्री बजाज ने बताया कि चालू सत्र में धान खरीदी व कस्टम मिलिंग के बाद सभी जगहों पर चावल का भण्डारण हो रहा है। सरगुजा संभाग में वर्तमान में 73 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम है, जिसमें शत्-प्रतिशत भण्डारण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर चावल के एक-एक दाने का भण्डारण वैज्ञानिक तरीके से किया जा रहा है, जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चावल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निगम का मुख्य उद्देश्य कृषकों, व्यापारियों, संस्थागत एवं अन्य जमाकर्ताओं के स्टॉक का वैज्ञानिक तरीके से भण्डारण करना है। निगम द्वारा सामान्य कृषकों को जमा किए गए स्कंध के भण्डारण शुल्क में 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों को 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। साथ ही यदि कोई किसान अपना उत्पाद माल भण्डार गृहों में जमा कराने के लिए पहले से स्थान आरक्षित करना चाहते हैं, तो निगम द्वारा सुविधा प्रदान की जाएगी। 4 माह का अग्रिम भण्डारण शुल्क जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है। समीक्षा बैठक में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के निगमों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे। DPR


09 जून, 2013

देश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए करेंगे काम: मोदी

गोवा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आम सभा को संबोधित किया . . .


                   

05 जून, 2013

छत्तीसगढ़ की अनाज भण्डारण क्षमता में अप्रत्याशित वृद्धि


छत्तीसगढ़ की अनाज भण्डारण क्षमता लगभग 12 लाख मीटरिक टन तक पहुंची : साढ़े नौ साल में बने 245 करोड़ के 364 नये गोदाम
 भण्डारण शुल्क में सामान्य किसानों को 20 प्रतिशत और अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को 30 प्रतिशत की विशेष छूट
अनाज भण्डारण के लिए अग्रिम आरक्षण की भी सुविधा
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

                       कृषि उपजों के सुरक्षित भण्डार के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से भण्डारण की सुविधा देने राज्य शासन द्वारा बड़े पैमाने पर गोदामों का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की एजेंसी के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा विगत वर्ष 2004 से वर्तमान वर्ष 2013 में अब तक लगभग साढे़ नौ साल में 245 करोड़ रूपए की लागत से 364 गोदामों का निर्माण किया गया है, जिनकी भण्डारण क्षमता लगभग सात लाख मीटरिक टन है। इन्हें मिलाकर भण्डार गृह निगम के गोदामों की संख्या बढ़कर 779 और उनकी कुल भण्डारण क्षमता बढ़कर ग्यारह लाख 82 हजार 712 मीटरिक टन तक पहुंच गयी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निगम द्वारा गोदाम निर्माण का कार्य एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अशोक बजाज 
                              निगम अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने आज यहां बताया कि वर्तमान 779 गोदामों में से 348 गोदामों का निर्माण उनके वर्तमान कार्यकाल के विगत ढाई वर्ष में यानी दिसम्बर 2010 से अब तक की अवधि में किया गया है, जिनकी कुल भण्डारण क्षमता लगभग पांच लाख मीटरिक टन है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ भण्डार गृह निगम की स्थापना दो मई 2002 को हुई थी। किसानों के साथ-साथ व्यापारियों, संस्थाओं और अन्य जमाकर्ताओं को अनाज के सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से भण्डारण की सुविधा देना निगम का उददेश्य है। इसमें किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सामान्य किसानों को उनके जमा किए जाने वाले स्टाक पर भण्डारण शुल्क में बीस प्रतिशत की छूट का प्रावधान किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसानों को तीस प्रतिशत छूट पर भण्डारण सुविधा दी जा रही है। किसान अगर अपना माल निगम के गोदामों में जमा करने के लिए अग्रिम आरक्षण चाहते हों, तो उन्हें इसकी सुविधा भी निगम की ओर से मिल सकती है। किसान अगर चार माह का अग्रिम भण्डारण शुल्क जमा कर दें, तो उन्हें भण्डारण शुल्क में पांच प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी। गोदामों से पांच किलोमीटर की परिधि में रहने वाले किसानों और अन्य लोगों को जो, वहां भण्डारण करवाना चाहते हैं, उन्हें उनके कृषि उपजों की सुरक्षा के लिए कीट उपचार सुविधा भी नाम मात्र के शुल्क पर दी जा रही है।
                               श्री बजाज ने बताया कि निगम द्वारा 68 करोड़ 35 लाख रूपए की लागत से निर्मित 145 नये गोदामों के लोकार्पण का कार्यक्रम भी विकास यात्रा के दौरान बनाया गया था। इन गोदामों की भण्डारण क्षमता दो लाख 31 हजार 800 मीटरिक टन है। इनमें से लगभग 59 गोदामों का लोकार्पण पिछले महीने की छह तारीख से 25 तारीख के बीच विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हाथों सम्पन्न हो चुका है। लोकार्पित गोदामों में धरसींवा, खरोरा, महासमुंद, बसना, सरायपाली, बागबाहरा, पिथौरा, धमतरी, सिहावा, कुरूद, डौंडी, गुण्डरदेही, कवर्धा, पंडरिया, केशलूर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, गीदम, कोन्टा, कांकेर, चारामा और पखांजूर क्षेत्र के किसानों को अनाज भण्डारण की अच्छी सुविधा मिलेगी। इनके अलावा भैरमगढ़, जांजगीर, अकलतरा, सक्ती, बाराद्वार, चाम्पा, कोरबा, कटघोरा, पाली, लोहरसिंग, घरघोड़ा, बरमकेला, लैलूंगा, सारंगढ़, खरसिया, कुसमी, विश्रामपुर, सूरजपुर, कुनकुरी, बगीचा, पत्थलगांव, फरसाबहार, बैकुंठपुर और जनकपुर में भी नये गोदामों का निर्माण किया जा चुका है। विगत 25 मई को दरभा क्षेत्र में नक्सल हिंसा के कारण अनेक वरिष्ठ नेताओं, नागरिकों और पुलिस जवानों की शहादत की दुखद घटना के कारण विकास यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। इस वजह से इनका लोकार्पण नहीं हो पाया। विकास यात्रा में भण्डार गृह निगम द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लगभग एक लाख 46 हजार मीटरिक टन भण्डारण क्षमता के 77 नये गोदामों के निर्माण के लिए भूमिपूजन का भी कार्यक्रम था। श्री बजाज ने बताया कि इनमें से 44 गोदामों का भूमिपूजन महासमुंद धमतरी, बालोद, भिलाई्र-तीन, केशकाल और चारामा के कार्यक्रमों  सम्पन्न हुआ। भण्डार गृह निगम के पांच क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर और दुर्ग में संचालित किए जा रहे हैं।
 क्रमांक-878/स्वराज्य,रायपुर, 04 जून 2013

10 अप्रैल, 2013

मुख्यमंत्री को राज्य भंडार गृह निगम द्वारा 10.50 करोड़ रूपए का चेक भेंट




मुख्यमंत्री डॉ. रमन  सिंह को आज दोपहर यहां मंत्रालय में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने राज्य भंडार गृह निगम की ओर से लाभांश के रूप में दस करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए का चेक भेंट किया। आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में राज्य भंडार गृह निगम के 123 भंडार गृह हैं। वर्ष 2011-12 में राज्य भंडार गृह निगम को लगभग 66 करोड़ रूपए की आय हुई है। इसमें से निगम को 29 करोड़ रूपए का लाभ हुआ है। अंश पूंजी के आधार पर इसमें से राज्य सरकार को दस करोड़ 50 लाख 75 हजार रूपए की राशि लाभांश के रूप में दी गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2002 में छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम का पुनर्गठन किया गया। आज निगम की भंडारण क्षमता आठ लाख टन हो गई है। इसके अलावा लगभग चार लाख टन क्षमता के गोदाम निगम द्वारा किराए पर लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम द्वारा निरंतर अच्छी प्रगति की जा रही है। यह राज्य सरकार का लाभ अर्जित करने वाला निगम है। उन्होंने खाद्य मंत्री तथा भंडार गृह निगम के अध्यक्ष को निगम की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य भण्डार गृह निगम के प्रबंध संचालक श्री जन्मेजय महोबे भी उपस्थित थे।